फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chilli trader son arrested for duping people through online gaming

ऑनलाइन गेमिंग-सट्टे से लूटता: मिर्च कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, दुबई भागने की फिराक में था

Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
सार

बंगलूरू से पूरा नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था। हाथरस, अलीगढ़, आगरा सहित दक्षिणी भारतीय लोगों को यह गिरोह अपना शिकार बना चुका है।

विज्ञापन
Chilli trader son arrested for duping people through online gaming
चूड़ी वाली गली से फोर्स के साथ निकलते सीओ सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टे के जाल में लोगों को फंसाकर प्रॉपर्टी कब्जाने वाले गिरोह का मास्टर माइंड और मिर्च कारोबारी के बेटे पीयूष मित्तल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह लोगों को अपने जाल फंसाकर कंगाल बना देता और फिर हारे गए पैसों की भरपाई का लालच देकर उनकी प्रॉपर्टी का बैनामा कराकर कब्जा लेता था। आरोपी दुबई भागने की फिराक में था और उसने फ्लाइट का टिकट भी बुक करा लिया था। इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरोह में करीब आठ सदस्य हैं। बंगलूरू से पूरा नेटवर्क ऑपरेट किया जा रहा था। हाथरस, अलीगढ़, आगरा सहित दक्षिणी भारतीय लोगों को यह गिरोह अपना शिकार बना चुका है। इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सीयल खेड़ा की रहने वाली प्रिया शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से पीयूष मित्तल के खिलाफ शिकायत की थी और आरोप लगाया था कि उसने उनके पति शिवम शर्मा को ऑनलाइन गेम के जरिए अपने जाल में फंसा लिया और वह गेम में 35 लाख रुपये हार गए। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने उनसे मकान का बैनामा भी करा लिया।
विज्ञापन


शिवम शर्मा डिप्रेशन में चले गए हैं और आत्महत्या का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चिरंजीनाथ सिन्हा के निर्देश पर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। साइबर थाना, एसओजी व कोतवाली पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया। जांच में सामने आया कि पीयूष मित्तल ऑनलाइन गेम के नाम पर क्रिकेट और अन्य खेलों में सट्टा खिलवाता था। शिवम शर्मा को भी अपना शिकार बनाया था। पुलिस ने 1 मार्च की शाम को चूड़ी वाली गली स्थित आवास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज के साथ साथ गिरवी रखे बैनामे और अन्य प्रपत्र भी बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान विकास शर्मा व अन्य व्यक्तियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। उसके पिता एवं मिर्च कारोबारी विनोद मित्तल के नाम पर भी कई बैनामे मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

ऑनलाइन गेम के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद गेम में हार होने की दशा में प्रॉपर्टी को गिरवी रखकर बैनामा कराते थे। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह गिरोह अंतरराज्यीय गिरोह है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में इनका जाल बिछा हुआ है।-चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed