{"_id":"67c36fa57697cc21ee0217c7","slug":"child-marriage-is-happening-in-the-hotel-committee-stopped-it-hathras-news-c-56-1-hts1002-127860-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होटल में हो रहा बाल विवाह, समिति ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होटल में हो रहा बाल विवाह, समिति ने रुकवाया
Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
शहर के बीचोबीच मैफेयर होटल में शनिवार को बाल विवाह की सूचना पर बाल कल्याण समिति के सदस्य पहुंच गए। समिति ने विवाह को रुकवा दिया और बरात को वापस भेज दिया। मौके पर दुल्हन बनने जा रही किशोरी को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या को चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी कि शहर के मैफेयर होटल में बाल विवाह किया जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी। समिति की चार सदस्यीय टीम होटल पर पहुंची तो वहां एक किशोरी की शादी की तैयारी युवक के साथ हो रही थी।
समिति के सदस्य विनोद चौधरी ने बताया कि किशोरी कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी, जबकि युवक सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का निवासी था। टीम जब होटल पर पहुंंची तो वहां बरात भी पहुंच चुकी थी। बरात में घर-परिवार के करीब 25 लोग शामिल थे। किशोरी के परिजन उसका कोई शैक्षिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने पुलिस की मदद से विवाह को रुकवा दिया। टीम में समिति की अध्यक्ष बबिता अग्रवाल, मनोज शर्मा, भानू प्रताप सिंह, अनुपमा शर्मा आदि शामिल थीं।