Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Changes temperature making people sick

Hathras News: तापमान में बदलाव कर रहा बीमार, अस्पतालों में लगी कतार

Sat, 04 Feb 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 04 Feb 2023 12:04 AM IST
सार

मौसम में आ रहे इस तरह के बदलाव से शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना दिया है। इससे सर्दी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा असर कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर रहता है।

विज्ञापन
Changes temperature making people sick
अस्पताल में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तापमान में लगातार बदलाव होने से बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सर्दी-जुखाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी। डॉक्टर से इलाज कराने के लिए मरीजों काफी देर कतार में खड़े इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि मौसम में आ रहे इस तरह के बदलाव से शरीर को बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के लिए अतिसंवेदनशील बना दिया है। इससे सर्दी और बुखार का खतरा बढ़ जाता है। सबसे ज्यादा असर कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर रहता है। ऐसे में उन्हें बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. सूर्य प्रकाश ने आगे बताया कि इस समय बच्चों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। खानपान में पौष्टिक आहार को प्रधानता दें। बाहर की खुली खाद्य सामग्री बिल्कुल नहीं खाएं। साफ सफाई में भी एहतियात बरतें।
विज्ञापन


त्वचा का रखें खास ख्याल
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेशबाबू ने कहा कि शरीर को सूखा रखने का प्रयास करें। ज्यादा कसे कपड़े नहीं पहने। अगर कपड़ों में नमी रह जाती है तो उसे प्रेस कर अच्छी तरह सुखाने के बाद ही पहनें। इम्यूनिटी को बढ़ाने वाला भोजन करें। इस समय अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हो। ब्रोकली, गाजर, हल्दी, लहसुन और अदरक को अपने खाने में शामिल करें। अदरक और लहसुन में एंटी बैक्टीरियल तत्व पाया जाता है जो सांस, त्वचा और सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले मौसम के कारण मुझे बुखार आ गया है। उसी के कारण बीमार हूं और अब जिला अस्पताल से दवा लेने आया हूं। - सुरेश, मरीज
मौसम में आए बदलाव के कारण मेरी बेटी सर्दी की चपेट में आ गई है, उसी को दवा दिलवाने के लिए यहां पर आई हूं। - कविता, तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed