फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chand Post Scam, Postmaster Suspended

Hathras News: चंदया डाकघर में घोटाला, पोस्टमास्टर निलंबित

Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Chand Post Scam, Postmaster Suspended
गांव चंदया डाकघर में लाखों रुपये के गोलमाल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों को आरोप है कि जमा की गई रकम को उनके खाते में जमा नहीं किया गया। डाकघर में नकदी रखने की स्वीकृत सीमा 30 हजार से अधिक डेढ़ लाख रुपये तक रोकने का भी आरोप है। पोस्टमास्टर कुलदीप को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पोस्ट मास्टर जमा की गई धनराशि की एंट्री पासबुक में कर मोहर लगाकर उन्हें देते रहे और लेकिन खाते में रकम जमा नहीं की गई।

कन्या सुमंगला योजना, बचत खाते, आरडी खाता धारकों के साथ यह धांधली की गई। गांव चंदया व आसपास के गांवों के करीब 60 से 65 लोगों के साथ यह गोलमाल हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश है, उन्हें अपनी रकम की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन



मेरे एक खाते में 29000, दूसरे खाते में 7000, तीसरे खाते में 7000 रुपये कम हैं, जबकि किताबों पर एंट्री हो रही है। खाते में रुपये जमा नहीं किए गए। पत्नी नगमा बेगम के खाते में भी पैसे जमा नहीं किए हैं।पोस्ट ऑफिस जाकर अपने खाते की जांच कराई तब इसका पता चला। इसमें बचत खाता एफडी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे लाल, चंदया।

----

मैंने अपनी बेटी के नाम से सुकन्या का खाता खोला था, जिसकी किस्त हर महीने में जमा करता रहता हूं। मैंने जब अपना खाता चेक कराया तो मेरे खाते में 34000 रुपये पोस्टमास्टर ने जमा नहीं किए गए। मेरी किताब पर मोहर लगाकर जमा कर दिए। तीन दिन पहले चेक कराया तो मेरी बेटियों के खाते में पैसे जमा ही नहीं थे।

देवेंद्र सिंह, चंदया।



मेरी बेटियों की सुकन्या की किस्त जमा की थी ,वह खाते में जमा नहीं कराई गई। एक पासबुक में 15000 रुपये जमा नहीं हुए हैं। दूसरी किताब में 5000 रुपये जमा नहीं हुए हैं। मेरे दोनों बेटियों के खाते में पोस्ट मास्टर ने पैसे जमा नहीं किए। मुझे पता चलने के बाद मैंने पोस्ट मास्टर से कहा तो पोस्ट मास्टर को विभाग ने हटा दिया गया है। अब पता नहीं क्या होगा मेरे पैसे वापस आएंगे कि नहीं।

कौशल किशोर, चंदया।




मेरी नातिनी की सुकन्या किस्त जमा की थी, पोस्ट मास्टर ने 20000 रुपये की किस्त जमा नहीं की। विभाग से जानकारी कराई, तब पोस्ट मास्टर को हटा दिया गया था। ऐसा घोटाला कई लोगों के साथ किया गया है।

चंद्रपाल सिंह, चंदया।



पोस्टमास्टर कुलदीप को निलंबित कर दिया गया है।लिमिट से ज्यादा कैश रोकने, सहित कई मामले हैं। अभी मामले की जांच की जा रही है। सभी खातों की जांच की जाएगी। जो क्लेम होगा, उसे दिया जाएगा।


एसके गुप्ता , डाक निरीक्षक, केजीडब्ल्यू सासनी।


डाकघर चंदया की 30 हजार रुपये रोकने की लिमिट थी। परीक्षण में सामने आया था कि पोस्टमास्टर कुलदीप लिमिट से अधिक एक से डेढ़ लाख रुपये की धनराशि को रोक लेते थे, यह नियम विरुद्ध है। इसके साथ ही कई मामलों की जांच चल रही है। - एसके गुप्ता, डाक निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed