{"_id":"5f2070648ebc3e9f656184c3","slug":"cdo-and-dpro-inspected-kayakalp-yojna-work-sadabad-news-ali2398389143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ और डीपीआरओ ने किया ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ और डीपीआरओ ने किया ऑपरेशन कायाकल्प के कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
गांव झगरार में कायाकल्प के कार्य का निरीक्षण करते सीडीओ, डीपीआरओ और बीडीओ।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सीडीओ आरबी भास्कर और डीपीआरओ बनवारी सिंह ने मंगलवार को सादाबाद क्षेत्र के गांव झगरार और जैतई में ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की साफ सफाई को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
अफसरों ने गांव के विकास कार्यों के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनसे विकास कार्यों से संबंधित शिकायत भी की, जिन्हें दूर करने के दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण में गांव जैतई मे सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य होते हुए मिला। उन्होंने प्रधान को जल्द ही निर्माण कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। गांव झगरार में ग्राम प्रधान ने सीडीओ को बताया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए गांव में जगह नहीं है।
सीडीओ ने ग्राम प्रधान को आश्वस्त किया कि वह गांव में जगह के लिए एसडीएम से वार्ता करेंगे। साफ सफाई अच्छी मिली। सीडीओ ने एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम को निर्देश दिए कि स्कूलों का कायाकल्प अतिशीघ्र कराया जाए, विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेष, सचिव रामकिशन सिंह, कुलदीप गौतम, प्रमोद चौहान, ऋषि शर्मा, रविंद्र चौधरी, राजेश कुमार, प्रधान मूलचंद्र, निसार अली, जगराम आदि थे।