{"_id":"69933d7f41b124af040e061b","slug":"cbse-exams-in-hathras-from-today-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: आज से इम्तिहान, बढ़ीं परीक्षार्थियों की धड़कनें, हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर 6307 विद्यार्थी देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: आज से इम्तिहान, बढ़ीं परीक्षार्थियों की धड़कनें, हाथरस में आठ परीक्षा केंद्रों पर 6307 विद्यार्थी देंगे
Tue, 17 Feb 2026 12:24 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:24 AM IST
सार
परीक्षा के पहले दिन 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी यानि बायो टेक्नोलॉजी और 10वीं की गणित विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE
- फोटो : X(@cbseindia29)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हाथरस जिले में कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष कुल 6307 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इनमें कक्षा 10वीं के 3340 और 12वीं के 2767 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के पहले दिन 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी यानि बायो टेक्नोलॉजी और 10वीं की गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होगी और परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीबीएसई के सिटी समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
यहां होंगी परीक्षाएं
हाथरस में आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल पर परीक्षाएं होंगी।