CBSE: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, हाथरस में पहले दिन 3194 परीक्षार्थी हुए शामिल, 26 ने छोड़ी परीक्षा
पहले दिन की पहली पाली में हाईस्कूल की स्टैंडर्ड गणित परीक्षा हुई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की उद्यमशीलता यानी एंटरप्रैन्योरशिप विषय की परीक्षा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं हाथरस जिले में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। पहले दिन जिले के कुल आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3194 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
17 फरवरी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राओं का आना शुरू हो गया। प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय से पहले ही उन्हें कक्षों में बैठा दिया गया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई गई। पहले दिन की पहली पाली में हाईस्कूल की स्टैंडर्ड गणित परीक्षा में कुल 2225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 2214 ने परीक्षा दी, जबकि 11 अनुपस्थित रहे। वहीं सामान्य गणित विषय में पंजीकृत 990 विद्यार्थियों में से 975 उपस्थित रहे और 15 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
इंटरमीडिएट की उद्यमशीलता यानी एंटरप्रैन्योरशिप विषय की परीक्षा में पंजीकृत सभी पांच विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सीबीएसई के जिला समन्वयक डाॅ. जगदीश शर्मा ने बताया कि पहले दिन किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। सभी केंद्रों पर सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
पहले दिन का पेपर काफी सही रहा है, उम्मीद नहीं थी कि पहला ही पेपर इतना हार्ड आएगा, लेकिन मैंने सभी प्रश्र हल कर दिए हैं।-काजल शर्मा, छात्रा कक्षा-10
मैंने गणित की काफी बेहतर तैयार की थी, सभी प्रश्रों को उलझाकर पूछा गया था, लेकिन तैयारी अच्छी थी, इसलिए हल कर लिया।-प्रियांशी शर्मा, छात्रा कक्षा-10
मुझे पहले से ही अंदाजा था कि पेपर कठिन आएगा, इसलिए बहुत तैयारी की थी। उम्मीद है कि इसका परिणाम भी अच्छा रहेगा।-शुभम कुमार, छात्र कक्षा-10
पेपर कठिन था, लेकिन तैयारी सही थी, इसलिए अधिक परेशान नहीं हुआ, मैंने पूरा पेपर किया, समय होता तो रीचेक कर लेता।-आयुष चौधरी, छात्र कक्षा-10
ये हैं परीक्षा केंद्र
हाथरस में आरपीएम पब्लिक स्कूल, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल, द कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र हैं।