फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case of culpable homicide registered against four people

Hathras News: चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Aug 2024 05:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Aug 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against four people
मंगलवार की देर रात मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन के निकट युवक का खून से लथपथ शव मिलने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अखईपुर निवासी अंशुल (25) पुत्र ओमप्रकाश 13 अगस्त की देर शाम गांव से कस्बा मेंडू किसी काम से गया था। देर रात 10 बजे मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन के निकट अंशुल खून से लथपथ हालत में सड़क किनारे मिला था। पास में ही उसकी बाइक पड़ी मिली थी। मेडिकल कॉलेज में हड़ताल होने पर परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया था। सोमवार को आगरा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को परिजन और ग्रामीण शव को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए और वहां आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई विशाल सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी अखईपुर ने सद्दाम पुत्र बंटी, आसिफ उर्फ पंचमा, दिनेश पुत्र रामू, शानू पुत्र चांद मिर्जा निवासीगण मेंडू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी रामप्रवेश राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed