{"_id":"67012e706e1cd041fa0c79d1","slug":"case-filed-against-three-people-for-cutting-trees-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शीशम का पेड़ काटा, आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शीशम का पेड़ काटा, आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 05 Oct 2024 05:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:48 PM IST
सार
वन दरोगा आशीष कुमार का कहना है कि गांव रायक की रहने वाली एक महिला ने 4 अक्टूबर को उन्हें शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव रायक के निकट चोरी के उद्देश्य से तीन लोगों ने शीशम के पेड़ को काट लिया है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव रायक में 30 सितंबर की रात को तीन लोगों ने एक शीशम के पेड़ को काट दिया था। जिसकी शिकायत होने के बाद वन दरोगा ने पेड़ काटने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वन दरोगा आशीष कुमार का कहना है कि गांव रायक की रहने वाली एक महिला ने 4 अक्टूबर को उन्हें शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि गांव रायक के निकट चोरी के उद्देश्य से तीन लोगों ने शीशम के पेड़ को काट लिया है।
विज्ञापन
सूचना पर जब मौके पर पहुंचा गया तो पता चला कि शीशम के पेड़ को तरुण, सोनवीर, निवासी मोहल्ला गडरियान मुरसान व संजय निवासी नगला गोपी ने काटकर गिरा दिया। पेड़ काटने वाले तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है, साथ ही कटे हुए पेड़ को एक ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन