फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Case filed against five in the murder of former Pradhan

Hathras News: पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या में पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज, हमलावरों की तलाश में लगी पुलिस

Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2023 09:37 AM IST
सार

हाथरस में हुई पूर्व प्रधान की हत्या में पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की टीमें हमलावरों की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Case filed against five in the murder of former Pradhan
मृतक प्रधान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड गांव जैनगढ़ी के निकट हुई पूर्व ग्राम प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की गई टीमें हमलावरों की खोजबीन में लगी हैं। पूर्व प्रधान की चल रही दुश्मनी के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिशें दे रही है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव का अंतिम संस्कार भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ संजू प्रधान पुत्र प्रवेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार की शाम को बाइक पर सवार होकर बाघऊ निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठ कर घर लौट रहा था। इसी बीच जलेसर रोड पर गांव जैनगढ़ी के निकट घात लगाकर पहले से खड़े बाइक सवार हमलावरों ने संजू पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। फायरिंग से इलाके से सनसनी मच गई। आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे। संजू की मौके पर ही मौत हो गई थी। संजू राजेश टोंटा गैंग का सक्रिय सदस्य था और हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को अपनी गाड़ी में रखकर आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कुछ ही देर बाद एएसपी प्रकाश कुमार और सीओ सदर सुरेंद्र सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में मृतक के भाई निशांत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी दीपक कुमार ने दिए सख्त निर्देश
संजू की मौत ही सूचना के बाद आईजी दीपक कुमार देर रात को हाथरस आए और एसपी देवेश कुमार सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ हत्या के मामले को लेकर जानकारी ली। वहीं हमलावरों को जल्द तलाश कर गिरफ्तार किए जाने के निर्देश के साथ साथ अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आईजी ने पुलिस के स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

रातभर दौड़ती रही पुलिस, चला दबिश का दौर
पूर्व प्रधान की दिन दहाड़ेहत्या हो से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संजू की हत्या के बाद जिलेभर की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने जिले के अलावा आसपास के जनपदों में भी रातभर दबिशें दीं।

हमलावरों की गिरफ्तारी को लगीं चार टीम
सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों को लगाया गया है। जिसमें कोतवाली हाथरस गेट, कोतवाली सदर, कोतवाली हाथरस जंक्शन और एसओजी टीम प्रमुख हैं। इसके अलावा सर्वलांस की टीम भी इसमें लगाई गई है। जल्द ही इस मामले में सफलता मिलेगी।


पोस्टमार्टम में मिलीं छह गोली
पूर्व प्रधान संजीव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में उनके शरीर से चार चोली और दो गोली पार होने के बाद मौके से मिली हैं। एक गोली पीछे बैक में फसी हुई मिली तो तीन गोली सिर में पोस्टमार्टम के दौरान मिलना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed