{"_id":"69f4d6bec4d88504790a2db2","slug":"car-lost-control-and-overturned-on-gt-road-highway-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच लोग बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच लोग बाल-बाल बचे
Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 01 May 2026 10:07 PM IST
सार
एक कार में पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची, चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार पलट गई और करीब 500 मीटर तक सड़क से रगड़ते हुए चलती रही।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे पर एटा की ओर स्थित गढ़िया के निकट 1 मई तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई। इस घटना में कार सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 4 बजे एक कार अलीगढ़ से एटा जा रही थी, जिसमें पांच लोग सवार थे। जैसे ही कार गांव गढ़िया के समीप पहुंची, चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे कार पलट गई और करीब 500 मीटर तक सड़क से रगड़ते हुए चलती रही। जिससे सड़क से चिंगारी निकल रहीं थीं। कार में सवार पांचों लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग चले गए।
विज्ञापन