फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Canter hits three people waiting for bus

Hathras News: बस की प्रतीक्षा कर रहे तीन लोगों में कैंटर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:32 PM IST
सार

प्रदीप कुमार, ओमपाल सिंह व हरिश्चंद्र अलीगढ़ जाने के लिए साइड में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी सिकंदराराऊ की तरफ से आए कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।

विज्ञापन
Canter hits three people waiting for bus
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ में जीटी रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट 15 अक्टूबर की रात्रि में अलीगढ़ जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहे तीन लोगों को तेज गति से आते कैंटर ने टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


14 अक्तूबर को प्रदीप कुमार पुत्र भीकम सिंह निवासी सेवला जिला फिरोजाबाद एवं ओमपाल सिंह व हरिश्चंद्र अलीगढ़ जाने के लिए साइड में खड़े होकर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे। तभी सिकंदराराऊ की तरफ से आए कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बुधवार को इलाज के दौरान प्रदीप कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed