फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Businessman caught three people giving checks with fake signatures

Hathras News: व्यापारी ने फर्जी हस्ताक्षर कर चेक देने वाले तीन दबोचे, पुलिस को सौंपे

Thu, 15 Aug 2024 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 06:38 PM IST
सार

तीन माह पहले दिल्ली निवासी तीनों युवक उनके पास कासगंज पहुंचे। तीनों ने साढ़े तीन लाख रुपये का गुलाब खरीदा। भुगतान के तौर पर एक लाख रुपये नकद दिए व ढाई लाख रुपये का चेक दिया। कोरोबारी ने जब अगले दिन बैंक में जमा किया तो बताया गया कि चेक पर हस्ताक्षर फर्जी हैं।

विज्ञापन
Businessman caught three people giving checks with fake signatures
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन माह पूर्व कासगंज के फूलों के दो व्यापारियों से गुलाब का फूल खरीद कर फर्जी हस्ताक्षर का चेक देने वाले तीन युवकों को व्यापारी ने 14 अगस्त दोपहर को सिकंदाराराऊ के पंत चौराहे से गाड़ी सहित पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी चिराग जौहरी व रिषभ सक्सेना ने बताया बताया है कि तीन माह पहले दिल्ली निवासी तीनों युवक उनके पास कासगंज पहुंचे। तीनों ने साढ़े तीन लाख रुपये का गुलाब खरीदा। भुगतान के तौर पर एक लाख रुपये नकद दिए व ढाई लाख रुपये का चेक दिया। कोरोबारी ने जब अगले दिन बैंक में जमा किया तो बताया गया कि चेक पर हस्ताक्षर फर्जी हैं। इसके बाद जब तीनों युवकों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद जाने लगा।
विज्ञापन


आधार कार्ड के पते के अनुसार जब ओखला दिल्ली पर पहुंचे तो वहां भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिन बाद तीनों आरोपियों ने अपनी पुरानी फर्म का नाम बदलकर दूसरे नाम से गुलाब खरीदने का प्रचार किया। प्रचार के दौरान मोबाइल नंबर पर जब संपर्क किया तो धोखाधड़ी करके गुलाब ले जाने वाले मुख्य आरोपी की आवाज पहचान में आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित व्यापारी ने आरोपियों को गुलाब बेचने का लालच देकर सिकंदराराऊ स्थित पंत चौराहे पर गुलाब देने के लिए बुला लिया। यहां तीनों युवकों को कार सहित दबोच लिया। तीनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed