{"_id":"68127da0977e4ae7fe010bc1","slug":"business-reduced-to-rs-40-crore-on-festival-hathras-news-c-56-1-mrt1060-130840-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: त्योहार पर 40 करोड़ पर सिमटा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: त्योहार पर 40 करोड़ पर सिमटा कारोबार
Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 01 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर एक ज्वेलर्स के यहां की आभूषण पसंद करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : samvad
अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी और वाहनों के कारोबार ने रफ्तार तो भरी, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। सोने-चांदी और वाहनों का कारोबार 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सका। करीब 30 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 10 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई।
अक्षय तृतीया के त्योहार को भुनाने के लिए सराफा और वाहन कारोबारियों ने कई दिन पहले से तैयारी की थी। बड़ी संख्या में लोगों ने इस दिन के लिए सोने-चांदी के जेवर, दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराई थी। उम्मीद थी कि अक्षय तृतीया के दिन कारोबार में और इजाफा होगा।कारोबार हुआ भी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
इस साल सोने के दामों में बड़ा उछाल आने के कारण सराफा बाजार में कारोबार कुछ मंदा दिखाई दिया। कुछ चुनिंदा दुकानों को छोड़कर शहर में सराफा की दुकानों पर इस साल कोई खास भीड़ नजर नहीं आई। इस साल अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी कारोबार 30 करोड़ रुपये पर ही सिमटने का अनुमान है, जबकि एक समय ऐसा था, जब यह कारोबार 50 करोड़ से ऊपर पहुंच जाता था।
विज्ञापन
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,,
करीब 200 दोपहिया वाहनों की हुई बिक्री
इस साल अक्षय तृतीया से पहले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की अच्छी बिक्री का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन इस साल भी वाहनों का कारोबार पिछले साल जितना ही रहा। इस बार जिले में अक्षय तृतीया पर करीब 200 दोपहिया वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है। कुछ चारपहिया और तीन पहिया वाहन भी बिके हैं। वाहनों के कारोबार का आंकड़ा 10 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,,,,
इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम की भी हुई खरीद
इस साल अक्षय तृतीया पर लोगों ने घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स आयटम की भी खरीदारी की। इनके शोरूम पर भी दिन भर अच्छी-खासी रौनक नजर आई। जरूरत के हिसाब से लोग कोई न कोई आयटम खरीदकर घर ले गए।