फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus Drags Youth for 500 Meters; Victim Dies

Hathras News: 500 मीटर तक घसीटती ले गई बस, युवक की हुई माैत

Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bus Drags Youth for 500 Meters; Victim Dies
तहसील के सामने रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की मौत के वाद विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह ताज डिपो की बस ने आग चले रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। बस युवक को लगभग 500 मीटर तक घसीटकर ले गई, जिससे बायां हाथ कुचल गया। अत्यधिक खून बह जाने से प्राथमिक उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन




अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मीनारायण की पांच बेटियों में रितेश (22) इकलौता बेटा था। रितेश गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता लक्ष्मीनारायण लिवर की बीमारी के कारण दो दिन से अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थे। इस कारण वह अलीगढ़ आया हुआ था।
विज्ञापन

बुधवार की रात वह अपनी बुआ कांता देवी से मिलने हाथरस की आवास-विकास कॉलोनी में आया था।



बुआ व अन्य रिश्तेदारों से मिलने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे वह अलीगढ़ जाने के लिए निकला था। वह बाइक लेकर शहर में अलीगढ़ रोड पर तमना गढ़ी तक ही पहुंचा था कि पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक एक तरफ जा गिरी और रितेश बस में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस रितेश को घसीटकर ले गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने शोर मचाते हुए बस का पीछा किया। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया। इधर, युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। बायां हाथ बुरी तरह कुचल गया था।



इसके अलावा पूरी पीठ, दाहिने हाथ व सिर में भी चोट आई थी। रितेश को इमरजेंसी लाया गया, जहां स्टाफ ने खून रोकने का प्रयास किया। वह दर्द से चीख रहा था और इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने की गुहार लगा रहा था।




पट्टी करने के दौरान ही उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। चाचा अमित कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में रोडवेज बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। लापरवाही पर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed