{"_id":"649b3d55dc6258fa110a9bc9","slug":"budget-stalled-construction-of-state-iti-building-sadabad-news-c-56-1-sali1016-1521-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बजट ने अटकाया राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बजट ने अटकाया राजकीय आईटीआई भवन का निर्माण
Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
बिसावर स्थित आईटीआई का भवन। संवाद
- फोटो : samvad
हाथरस/सादाबाद। तहसील सादाबाद के कस्बा बिसावर में निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का निर्माण कार्य बजट के अभाव में लटका है। प्रशासन की ओर से इस भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए दोबारा एस्टीमेट बनाकर बजट की मांग की गई है। अब शासन स्तर से बजट मिलने के बाद ही भवन का निर्माण पूर्ण हो सकेगा। तकनीकी शिक्षा का इंतजार कर रहे युवाओं की उम्मीदें भी अब जवाब देने लग गई हैं। इन युवाओं को तकनीकी शिक्षा पाने के निजी आईटीआई का सहारा लेना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में बिसावर में राजकीय आईटीआई के भवन निर्माण की मंजूरी दिलाई थी। इसके लिए 676.99 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। सितंबर 2017 में राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया।
फिलहाल भवन तो लगभग बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अन्य जरूरी कार्य बजट के अभाव में नहीं हो पाए हैं। 30 जून 2022 तक संस्था का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया था। बिजली की फिटिंग और फिनिशिंग सहित कई काम अभी अधूरे पड़े हैं। क्षेत्र के युवाओं को इंतजार है कि आईटीआई का संचालन शुरू हो जाएगा तो उन्हें यहां रोजगारपरक कोर्स करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
अब प्रशासन की ओर से इस भवन निर्माण को पूर्ण कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुन: एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट में भवन के निर्माण को पूरा कर हैंडओवर करने तक का खर्चा करीब 10 करोड़ रुपये दर्शाया गया है। इस धनराशि के आने के बाद ही भवन के अधूरे कार्याें को पूर्ण कराया जा सकेगा।
भवन निर्माण का पुन: एस्टीमेट तैयार किया गया है। पहले 6.76 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था। बजट आने में देरी होने के कारण इस एस्टीमेट को पुन: तैयार किया गया है। अब 10 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य को पूर्ण कराकर आईटीआई का संचालन शुरू कराया जाएगा।
-राजेश्वर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सिकंदराराऊ।