फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bsp again release new list for supporting candidate

बसपा ने फिर जारी की समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी

Wed, 07 Apr 2021 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
bsp again release new list for supporting candidate
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बदलने के बाद बसपा ने जिला पंचायत सदस्यों के समर्थित प्रत्याशियों की सूची फिर से जारी की है। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि यही सूची अंतिम सूची है। उल्लेखनीय है कि बसपा ने पिछले दिनों जिला पंचायत सदस्य के कुछ उम्मीदवार घोषित किए थे। इस पर पार्टी में विवाद हो गया था।
तदुपरांत जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव को हटा दिया था और दिनेश देशमुख को जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। इसके बाद बनी सिंह जाटव लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के पास पहुंचे थे। इस पर फिर दिनेश देशमुख को हटाकर उनके स्थान पर मंगलवार की रात्रि में महेशबाबू कुशवाहा को नया जिलाध्यक्ष बना दिया गया था। अब बसपा के जोनल को-ऑर्डिनेटर सूरज सिंह की ओर से एक नई सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

सूरज सिंह ने बताया कि पार्टी ने वार्ड नंबर एक से सत्यपाल बघेल, दो से सतेंद्रपाल बघेल, तीन से लक्ष्मी देवी, वार्ड संख्या पांच से अंजू बघेल, छह से प्रवीणलता कौशिक, सात से अशोक कुमार सेंगर, आठ से आरती देवी, 9 से वीरेंद्र सिंह गौतम, वार्ड नंबर 10 से राधा सिंह, 11 से पंकज चौधरी, 12 से बलवीर सिंह, 13 से ओंकार सिंह, 14 से मधु चौधरी, 15 से ईश्वरी देवी, वार्ड नंबर 16 से सुखवीर सिंह बघेल, 17 से सरला चौधरी, वार्ड नंबर 18 से चौधरी दीवार सिंह जुरैल, 19 से पूनम, 20 से वरुण गौतम, 21 से गायत्री बघेल, 22 से तरन्नुम जहां, 23 से नीलम सेंगर, 24 से निर्वल देवी को उम्मीदवार घोषित किया है। जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा का कहना है कि यही फाइनल सूची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed