{"_id":"6835f83b7995b443f7075f52","slug":"broker-accused-the-servant-of-fraud-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आढ़ती ने नौकर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आढ़ती ने नौकर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज, यह है मामला
Tue, 27 May 2025 11:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 27 May 2025 11:07 PM IST
सार
आरोप है कि नौकर ने चेक बुक लेकर अपनी ई-मेल आईडी भी फीड कर दी। नया मोबाइल और नई सिम ले ली है। उसने इस खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस की सासनी मंडी के एक आढ़ती ने अपने नौकर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
कोतवाली सासनी की गिर्राज धाम कॉलोनी लौहर्रा रोड निवासी देवप्रकाश पुत्र मनीराम ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी मंडी समिति हाथरस में आढ़त की दुकान है। उनकी दुकान पर सुशील भारद्वाज और सोनू पुत्र रोहताश भारद्वाज निवासी गांव बगुली थाना मुरसान दो वर्ष से मुनीम का कार्य करते थे। अप्रैल 2024 में सोनू ने उनसे 1.25 लाख रुपये उधार लिए थे। चेक बुक लेकर अपनी ई-मेल आईडी भी फीड कर दी।
विज्ञापन
उसने उन्हें बताया कि उसका मोबाइल खो गया। उसने नया मोबाइल और नई सिम ले ली है। उसने इस खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। उसे बाद में पता चला कि वह साइबर ठगी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। इसके बाद एक दिन वह उनके पास आया और उसके साथ तीन अन्य व्यक्ति थे। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन