{"_id":"698da4543ce55fee2b0e2e08","slug":"bride-arrived-from-mathura-by-helicopter-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन, देखने उमड़ पड़ी भीड़, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हेलीकॉप्टर से विदा होकर आई दुल्हन, देखने उमड़ पड़ी भीड़, सुरक्षा में पुलिस बल तैनात
Thu, 12 Feb 2026 03:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:29 PM IST
सार
शादी के बाद दुल्हन हेलीकॉप्टर से विदा होकर ससुराल आई। उसे देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराके लाए विक्रम सिंह
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा के माजरा नगला खिरनी में एक शादी चर्चा का विषय बनी रही। 11 फरवरी को विक्रम सिंह अपनी दुल्हन गायत्री राघव को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर लाए। कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
गांव नगला खिरनी निवासी कैलाश सिंह के पुत्र विक्रम सिंह की शादी मथुरा के तेहरा (मांट) निवासी हरी सिंह की पुत्री गायत्री राघव के साथ मंगलवार को हुई थी। दुल्हन की विदाई बुधवार की दोपहर में हेलीकॉप्टर से हुई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया एडवोकेट, वीरी सिंह, अशोक कुमार, पप्पी पहलवान, श्यामवीर सिंह, धारा सिंह, प्रमोद कुमार, सुजान सिंह, अर्जुन सिंह, मोमीन खान, इकरार खान, शीनू परवेज खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन