फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BKU workers staged a protest at Sasni power house

Hathras: मनमाने तरीके से बिजली कटौती, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सासनी बिजली घर पर दिया धरना

Tue, 30 Jul 2024 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 06:33 PM IST
सार

गर्मी में मनमाने तरीके से बिजली कटौती को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने सासनी बिजली घर पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी।

विज्ञापन
BKU workers staged a protest at Sasni power house
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट कार्यकर्ता धरना देते हुए - फोटो : स्वयं

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने 30 जुलाई को सासनी बिजली घर का घेराव किया। वह नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप था कि विद्युत विभाग मनमाने तरीके से कटौती कर रहा है। इससे आम लोगों समेत किसानों को परेशानी हो रही है। 

विज्ञापन


जिला अध्यक्ष सत्यदेव पाठक व जिला संगठन मंत्री भोला सूर्यवंशी के साथ कार्यकर्ता बिजली की समस्या को लेकर बिजली घर पर पहुंच गए। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। एक्सईएन अभिनव तिवारी व एसडीओ डीके शर्मा ने नाराज कार्यकर्ताओं को समझाया। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। समस्याओं का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस बंटी ठाकुर, विष्णु चौधरी, योगेश ठाकुर, मूलचंद बघेल, सुनील शर्मा, आशीष भारद्वाज ,हारून मलिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed