{"_id":"679618dc9c6870161f07e1b3","slug":"bku-tikait-took-out-tractor-tricolor-march-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: भाकियू टिकैत ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, देश के अमर शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: भाकियू टिकैत ने निकाला ट्रैक्टर तिरंगा मार्च, देश के अमर शहीदों को किया याद
Sun, 26 Jan 2025 04:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Jan 2025 04:43 PM IST
सार
ट्रैक्टर तिरंगा मार्च गोहाना नया नगला से सासनी भोजगड़ी, तिलौठी, अजरोई होते हुए तहसील परिसर सासनी पर संपन्न हुआ। ट्रैक्टरों पर भारतीय तिरंगा लगा था और सवार लोग भारत माता की जय बोल रहे थे।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत का ट्रैक्टर तिरंगा मार्च
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
76वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संजीव कुमार जिला संगठन मंत्री, चौधरी मलखान सिंह प्रदेश उपध्याक्ष के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा मार्च निकाला गया। देश के अमर शहीदों को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर तिरंगा मार्च गोहाना नया नगला से सासनी भोजगड़ी, तिलौठी, अजरोई होते हुए तहसील परिसर सासनी पर संपन्न हुआ। मार्च में भाकियू टिकैत के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रीय किसान ट्रैक्टरों पर हजारों की संख्या में मौजूद रहे। ट्रैक्टरों पर भारतीय तिरंगा लगा था और सवार लोग भारत माता की जय बोल रहे थे। वहां पर कोतवाली सासनी एसएसआई राहुल पांचाल, कस्बा प्रभारी यतेन्द्र सिंह समेत पुलिस-प्रशासन अधिकारी मुस्तैदी से डरे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान जिला संगठन मंत्री विष्णु चौधरी तहसील अध्यक्ष सासनी, बंटी ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष, नरेन्द्र सिंह खन्ना ठाकुर तहसील उपाध्यक्ष ,सुनील शर्मा ललित बघेल ब्लॉक उपध्यक्ष,मूलचंद बघेल तहसील सचिव,राजकुमार सिंह,रोहित चौधरी, देवा पंडित, मनीष कुशवाह,सोनू निगमउआदि मौजूद रहे।