फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bjp membership campaign

हाथरस शहर में 11 सेक्टरों में बनाए जाएगें सदस्य

Tue, 02 Jul 2019 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp membership campaign
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

छह जुलाई से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को कैंप कार्यालय वसुंधरा एन्क्लेव में बैठक हुई। मुख्य रूप से जिला सदस्यता प्रमुख सुनील गुप्ता मौजूद थे।

जिला सदस्यता प्रमुख सुनील गुप्ता ने कहा कि सदस्यता तीन श्रेणी में होगी। इसका उद्घाटन श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर किया जाएगा। टोल फ्री नंबर की मदद से सदस्य बनाया जाएगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ता को 50 सदस्य बनाने होंगे। जहां नेटवर्क की दिक्कत है या मोबाइल से बात नहीं होती है, उस जगह पर फॉर्म भरकर सदस्य बनाए जाएंगे। हाथरस शहर में 11 सेक्टर बनाए गए हैं, जिसमें एक संयोजक, एक सह संयोजक और दो विस्तारक बनाए गए हैं। विस्तारकों को जल्द प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर नगराध्यक्ष मोहन पंडित ने कहा कि सदस्यता अभियान प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नरेश गुप्ता, रूपेश उपाध्याय, हरीशंकर राना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, नगर महामंत्री अशोक गोला, जितेंद्र प्रधान, विशाल गुप्ता, अनिल कुशवाहा, प्रदीप गुप्ता, रवि वार्ष्णेय, विशाल दीक्षित, राकेश शर्मा अनाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed