फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP flag displayed in every booth from April 6

Hathras News: हर घर तिरंगे के बाद अब हर बूथ में छह अप्रैल से लगेगा भाजपा का झंडा, होंगे यह कार्यक्रम

Tue, 04 Apr 2023 06:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Apr 2023 06:33 PM IST
सार

हर घर तिरंगा के बाद अब भाजपा सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत हर बूथ पर अपना झंडा लगाएगी। साथ ही छह से 14 अप्रैल तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
BJP flag displayed in every booth from April 6
भाजपा के झंडे - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत कार्यक्रमों की रुपरेखा पर चर्चा की। कार्यक्रमों की शुरुआत छह अप्रैल से बूथों पर ध्वज लगाने के साथ होगी, जो कि 14 अप्रैल तक चलेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि भाजपा डॉ आंबेडकर जयंती को छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाएंगी। छह अप्रैल को कार्यकर्ता अपने बूथों पर सुबह नौ बजे पार्टी ध्वज लगाएंगे। बूथ पर ही सामूहिक रूप से पीएम मोदी द्वारा स्थापना दिवस पर दिए जाने वाले संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुनेंगे और विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे। सात अप्रैल को युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर चिकित्सा शिविर, सहभोज व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित होगा। आठ अप्रैल को अनुसूचित व जनजाति मोर्चा द्वारा  जनजातीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सम्मेलन का आयोजन होगा। 
विज्ञापन


किसान मोर्चा द्वारा नौ अप्रैल को नदियों को किनारे बसें गांवों व मंडल स्तर पर पैदल मार्च कर प्राकृतिक खेती को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ जिला स्तर पर सहभोज कार्यक्रम होगा। 11 अप्रैल को जिला स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके समाज सुधार कार्यो को लेकर संगोष्ठी होगी। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 12 अप्रैल को बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण व जलाशयों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed