फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP Bachchu Singh appointed director of Land Development Bank Sasni

LDB: सासनी भूमि विकास बैंक में भाजपा के बच्चू सिंह बने डायरेक्टर, एक नामांकन आने से निर्विरोध हुआ निर्वाचन

Tue, 20 Jan 2026 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 20 Jan 2026 06:22 PM IST
सार

भूमि विकास बैंक सासनी के डायरेक्टर पद के लिए भाजपा के बच्चू सिंह ने अकेले नामांकन किया और वह निर्विरोध चुन लिए गए।

विज्ञापन
BJP Bachchu Singh appointed director of Land Development Bank Sasni
एलडीबी बैंक डायरेक्टर के लिए नामांकन करते बच्चू सिंह, साथ में विधायक अंजुला माहौर - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के बच्चू सिंह सासनी में भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर बन गए हैं। उनका अकेला नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


सासनी ब्लॉक के सभागार में 20 जनवरी को एलडीबी (भूमि विकास बैंक) के डायरेक्टर पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। भाजपा से बच्चू सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार यादव, सह निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार एवं शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार वर्मा ने उनका नामांकन लिया। डायरेक्टर पद के लिए एक ही नामांकन आने से बच्चू सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ।
विज्ञापन


बच्चू सिंह के समर्थन में भाजपा की सदर विधायक अंजुला माहौर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर, संदीप जादौन, बंटी प्रधान, प्रेम कुमार शर्मा, अर्जुन सिंह, सोमेश सोलंकी, विक्रम सिंह, भानू ठाकुर एवं अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed