फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike riding youth dies due to collision with canter

बुझा घर का चिराग: कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, पुत्र की मौत और पिता गंभीर घायल

Fri, 19 Apr 2024 07:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 07:52 PM IST
सार

पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर एटा से रिश्तेदारी में हुई शादी कर दिल्ली से लौट रहे थे। जैसे ही बाइक रतनपुर अंडरपास मोड़ पर पहुंची, वैसे ही तेज गति से आते कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा पुत्र सड़क पर सिर के बल जा गिरा। उसका हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with canter
मृतक पुत्र सनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में सिकंदराराऊ के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर रतनपुर फार्म के निकट अंडपास के मोड़ पर 19 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के बरला थाने के गांव पिपरोई निवासी नेम सिंह दिल्ली में रहकर कबाड़ी का काम करते थे। 18 अप्रैल को वह अपने 20 वर्षीय पुत्र सनी के साथ बुलट बाइक से एटा में रिश्तेदारी में हुई शादी से दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही बाइक रतनपुर अंडरपास मोड़ पर पहुंची, वैसे ही तेज गति से आते कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बाइक चला रहा पुत्र सनी सड़क पर सिर के बल जा गिरा। उसका हेलमेट टूट गया और सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे पिता नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने कैंटर का पीछा किया और उसका नंबर भी दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed