फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike riding miscreants looted Rs 1.14 lakh from the accountant

बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से 1.14 लाख रुपये लूटे

Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted Rs 1.14 lakh from the accountant
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव का अनीगढ़ी के निकट सोमवार को सरेशाम बदमाशों ने एक मोपेड सवार मुनीम से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। बदमाश बाइक पर सवार थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
कोतवाली सदर इलाके के गोशाला रोड निवासी निरंजन लाल अग्रवाल का जूते चप्पल का जनता फुटवियर के नाम से कारोबार है। उनका मुनीम पुष्पेंद्र शर्मा निवासी गोशाला रोड अटलटाल सोमवार को सादाबाद, बिसावर व दाऊजी क्षेत्र में उगाही करने के लिए गया था। देर शाम को वह उगाही करके अपनी मोपेड पर सवार हो हाथरस लौट रहा था।
विज्ञापन

उसके थैले में 1 लाख, 14 हजार 576 रुपये रखे हुए थे। जैसे ही वह चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी के निकट पहुंचा तो पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाश उस से थैला छीन कर फरार हो गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस मामले को लेकर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed