{"_id":"6ad3db38b7cf24175a09c746","slug":"bike-rider-returning-with-vegetables-hit-by-an-unknown-vehicle-dies-hathras-news-c-56-1-sali1016-155856-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सब्जी लेकर लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
नवी आलम का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
कोतवाली क्षेत्र के गांव भिंतर निवासी 30 वर्षीय नवी आलम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शुक्रवार शाम जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित पटना पक्षी विहार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के मोड़ से पहले किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े नवी आलम को ग्रामीणों और राहगीरों ने देखा। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए जलेसर स्थित एक चिकित्सा केंद्र ले गए।
वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने घटना की जानकारी संबंधित कोतवाली पुलिस को दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। शव गांव पहुंचने पर घर में चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में नवी आलम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री व एक पुत्र हैं। संवाद