फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Hathras News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक रोड पर जाकर गिरा, हुई मौत

Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 12:16 AM IST
सार

अमर सिंह गांव मंगना सराय की पैठ से वापस बाइक से जा रहे थे। रास्ते में जटाई के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह रोड पर दूर जाकर गिरे। दुर्घटना में अमर सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
मृतक अमर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ के खंदौली बल्देव मार्ग पर 6 जून दोपहर को एक अज्ञात वाहन ने गांव जटोई के पास बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक खिलाफ तहरीर दे दी है। 

विज्ञापन


सादाबाद क्षेत्र के गांव बिलारा निवासी 50 वर्षीय अमर सिंह पुत्र भिक्की पास के गांव मंगना सराय की पैठ से वापस बाइक से जा रहे थे। रास्ते में जटाई के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। वह रोड पर दूर जाकर गिरे। दुर्घटना में अमर सिंह की मौत हो गई। हादसा देख मौके पर राहगीर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पिता की मौत पर पांच पुत्र व तीन पुत्रियों को रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed