{"_id":"66a7d1ebf5c4cb0f160d8c2c","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-tractor-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 29 Jul 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:01 PM IST
सार
कन्हैया किसी काम से हाथरस आए हुए थे। देर रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट एक ट्रैक्टर ने उउनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट 28 जुलाई की देर रात ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव के गांव फैसावली निवासी कन्हैया (56) पुत्र शंकरलाल किसी काम से हाथरस आए हुए थे। 28 जुलाई की देर रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी इगलास रोड स्थित गांव नगला हेमा के निकट एक ट्रैक्टर ने उउनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़ लग गई। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन