{"_id":"64b962030f4dfb66d700ab34","slug":"bike-rider-died-due-to-vehicle-collision-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक अन्य घायल
Thu, 20 Jul 2023 10:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Jul 2023 10:04 PM IST
सार
मुरसान गेट निवासी 38 वर्षीय महेशचंद्र पुत्र देवीराम बाइक से किसी काम से अलीगढ़ गए थे। देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से हाथरस लौट रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक सहित गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सासनी के आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित हनुमान पुलिस चौकी के निकट किसी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार की देर रात थाना कोतवाली हाथरस सदर क्षेत्र के मुरसान गेट निवासी 38 वर्षीय महेशचंद्र पुत्र देवीराम बाइक से किसी काम से अलीगढ़ गए थे। देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह बाइक से हाथरस लौट रहे थे। जैसे ही वह हनुमान चौकी के निकट पहुंचे, वैसे ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक सहित गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें अलीगढ़ भिजवाया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस बीच चालक वाहन सहित भाग गया। पुलिस ने जेब से मिले कागजातों के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। परिजन मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर बुधवार की रात को राधे गार्डन के निकट किसी वाहन ने आगरा के कुतुबपुरा रोहई निवासी अरुण पुत्र मोहन को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। अरुण हसायन क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहां से आगरा लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ।