{"_id":"6a87657960833cc6ef077d1d","slug":"bidding-for-the-dauji-fair-contract-will-start-at-1-crore-hathras-news-c-56-1-hts1003-153061-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक करोड़ से शुरू होगी दाऊजी मेले के ठेके की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक करोड़ से शुरू होगी दाऊजी मेले के ठेके की बोली
Fri, 21 Aug 2026 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के प्रसिद्ध मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में तहबाजारी ठेके के लिए इस बार न्यूनतम बोली एक करोड़ रुपये तय की गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं। ठेका फाइनल होते ही मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
निविदा प्रक्रिया में भाग लेने वाले ठेकेदारों को 24 अगस्त दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल के जरिये अपनी बोली लगानी होगी। इस निविदा में शामिल होने के लिए ठेकेदारों को 10 हजार रुपये की आवेदन राशि के साथ 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान करना अनिवार्य होगा। अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा का कहना है कि पारदर्शी व्यवस्था के तहत सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक के नाम ही ठेका स्वीकृत किया जाएगा।
गौरतलब है कि मेला श्री दाऊजी महाराज हाथरस ही नहीं, आसपास के जिलों और राज्यों के व्यापारियों व श्रद्धालुओं के लिए भी काफी महत्व रखता है। तहबाजारी का ठेका उठने के बाद मेले में दुकानों के ले-आउट, लाइटिंग, झूले और अन्य आयोजनों को अंतिम रूप दिया जाएगा।