{"_id":"69b6dc5180606be52a0e21c2","slug":"bees-attack-villagers-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, 10 लोग और कई पशु आए चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: खेत में काम कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, 10 लोग और कई पशु आए चपेट में
Sun, 15 Mar 2026 09:50 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 15 Mar 2026 09:50 PM IST
सार
मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। खेतों से भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
मधुमक्खी का हमला
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में गांव चिंतापुर में खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर 15 मार्च की दोपहर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से ग्रामीण इधर-उधर भागते दिखाई दिए। मधुमक्खियों के इस हमले में करीब 10 लोग चपेट में आए। पशु भी मधुमक्खियों की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
दोपहर करीब तीन बजे महिलाएं व पुरुष सरसों के खेत में काम कर रहे थे। तभी पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छत्ता गिरने के बाद मधुमक्खियों ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। खेतों से भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई। कोई तिरपाल के नीचे छिपा तो किसी ने गांव के बाहर बने घर में घुसकर जान बचाई। हादसे के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया, जिससे हमले में घायल लोग जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गुड्डी देवी, लालता प्रसाद, रिषी, राजकुमार, विनीता, राखी, डोरीलाल, कुशल का इलाज किया गया। लालता प्रसाद ने बताया कि हादसे में लगभग दस लोग चपेट में आए हैं। इसके साथ ही कई मवेशियों को भी मधुमक्खियों ने काटा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन