स्कूलों में वसंत पंचमी महोत्सव की धूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शैक्षणिक संस्थानों में वसंतोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। मां रामवती महाविद्यालय लहरा रोड पर प्रबंधक रामेश्वर उपाध्याय और प्राचार्य हेमंत कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता उपाध्याय, सर्यप्रताप सिंह, कुमकुम द्विवेदी, गरिमा सिंह, सर्वेश चंद्र शुक्ला, अजय गुप्ता, प्रिया माहेश्वरी, रश्मि सिंह, शिखा शर्मा, मीता याद, गोपाल शर्मा, हरीश कुलश्रेष्ठ, अनुज सारस्वत, सुधीर गौतम, जगवीर सिंह, सत्यप्रकाश, ध्रुव कुमार आदि मौजूद थे। मुरसान स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। निर्देशक रजनीश कुमार, कृष्ण हरी शर्मा, सोनिया सिंह, विजयवीर सिंह, एमके सिंह, जितेंद्र सिंह, सलीम खान, सुनीता कुमारी, सतेंद्र, आनंद, सुनील, रश्मि, कामिनी, निशा आदि मौजूद थीं। सलेमपुर स्थित शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजूकेशन सलेमपुर में प्रबंधक बीके शर्मा व प्राचार्य सुधीर गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उमेश, मोहित, विजय, उपमा, भारती, मोनिका, ज्योति, प्रिया, संगम, नूतन आदि रहे। नया बांस स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामेश्वर सारस्वत, प्रधानाचार्य पंकज उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा, सरिता बघेल, रेनू शर्मा, प्रिया भारती, ओमप्रकाश, संतोष, नीतू, छाया वर्मा, गुंजन वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, उर्मिला देवी, विनोद कुमार, ओमवती देवी आदि ने पूजा अर्चना की। सेठ धर्मपाल मेहरा सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड पर वसंत पंचमी पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्य विनोद गुप्ता, रमेश चंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, पं. श्यामसुंदर दास, दुर्गेश वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, योगेश कुलश्रेष्ठ, नेत्रपाल शर्मा, रूपकिशोर, महेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन अखिलेश पाठक ने किया। घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर पर वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोविंद भगवान के वसंती रंग के फूलों से शृंगार किया गया। इस अवसर पर संजीव वार्ष्णेय सहित काफी लोग शामिल थे।
रोज स्कूल आने का कराया संकल्प
हाथरस। वसंत पंचमी के मौके पर मोहनगंज प्राथमिक विद्यालय और नाई का नगला प्राथमिक विद्यालय में वसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू सक्सेना ने बच्चों को वसंत पंचमी का महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चाें को प्रतिदिन नहा धोकर साफ कपड़े पहन कर विद्यालय आने का संकल्प कराया। इस अवसर पर शिक्षा मित्र राखी, मीना देवी, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।