{"_id":"69c21fe7ba116973b2066db0","slug":"ban-on-new-lpg-gas-connections-and-dvc-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"LPG: नए रसोई गैस कनेक्शन व डीवीसी पर रोक, हाथरस में अटके 550 आवेदन, उपभोक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LPG: नए रसोई गैस कनेक्शन व डीवीसी पर रोक, हाथरस में अटके 550 आवेदन, उपभोक्ताओं की बढ़ीं मुश्किलें
Tue, 24 Mar 2026 10:54 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:54 AM IST
सार
गैस बुकिंग, केवाईसी को लेकर तो परेशानी आ रही थी, पर अब नए गैस कनेक्शन और डीवीसी कनेक्शन पर भी रोक लगा दी गई है। हाथरस में 33 गैस एजेंसियों पर नए कनेक्शन के करीब साढ़े पांच सौ आवेदन लटक गए हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका बाजार स्थित एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जिले के रसोई गैस के नए कनेक्शन की आस लगाए बैठे लोगों के लिए बुरी खबर है। गैस कंपनियों ने नए गैस कनेक्शन जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद जिले की 33 गैस एजेंसियों पर नए कनेक्शन के करीब साढ़े पांच सौ आवेदन लटक गए हैं।
विज्ञापन
नए कनेक्शन पर रोक के साथ-साथ पुराने उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी कम नहीं हो रही हैं। बुकिंग सर्वर डाउन होने के कारण रिफिल सिलिंडर बुक करने में भारी परेशानी आ रही है। न तो मोबाइल एप के जरिये बुकिंग हो पा रही है और न ही सिस्टम काम कर रहा है, जिससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
विज्ञापन
सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों पर पहुंचकर कतार में लग रहे हैं। इनमें कई ऐसे उपभोक्ता हैं, जोकि ई केवाईसी के लिए चक्कर लगा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गैस कंपनियों का मुख्य सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ठप पड़ी थी। उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि सर्वर ठीक होने पर उन्हें राहत मिलेगी, लेकिन इस बीच कंपनियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इधर, डबल सिलिंडर कनेक्शन पर भी रोक लगने के कारण उपभोक्ता अपने पुराने कनेक्शन पर एक और सिलिंडर नहीं ले पा रहे हैं। भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड (बीपीसीएल) के फील्ड ऑफिसर अंकित जैनवाल ने बताया कि फिलहाल नए गैस कनेक्शन करने पर रोक लगा दी है। गैस सिलिंडर का स्टॉक पर्याप्त हैं। सभी गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के स्टॉक की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।