फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bahu entered sasural by climbing the wall beat the mother-in-law fiercely

Hathras News: दीवार फांदकर ससुराल में घुसी बहू, सास को जमकर पीटा, सीसीटीवी वीडियो में सब हुआ कैद

Sun, 19 Mar 2023 10:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Mar 2023 10:22 PM IST
सार

दो सीसीटीवी वीडियो हैं, पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दीवार पर चढ़कर घर में कूंदी। दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां पर सास थी, उस कमरे में पहुंच कर सास को बुरी तरह से पीटने लगी।

विज्ञापन
Bahu entered sasural by climbing the wall beat the mother-in-law fiercely
बहू दीवार फांदकर घर में घुसती हूई - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

हाथरस में एक बहू दीवार फांदकर अपने घर में घुसी और उसने अपनी सास को जमकर पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी में एक महिला का अपने ससुरालियों से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते महिला अपने पति के घर में दीवार फांदकर घुस गई। आरोप है उसने अपनी सास के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


दो सीसीटीवी वीडियो हैं, पहले वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दीवार पर चढ़कर घर में कूंदी। दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां पर सास थी, उस कमरे में पहुंच कर सास को बुरी तरह से पीटने लगी। यह दाेनों वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक सदर लोकेश भाटी ने बताया कि महिला का अपने ससुरालियों से संपति को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed