{"_id":"6344728a223e7741bc6d5cf4","slug":"bagla-college-and-ssd-school-team-first-in-the-quiz-program-hathras-news-ali302353882","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बागला कॉलेज व एसएसडी स्कूल की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बागला कॉलेज व एसएसडी स्कूल की टीम प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एसएसडी पब्लिक स्कूल हाथरस में भारत विकास परिषद हाथरस शाखा द्वारा भारत जानो प्रतियोगिता के द्वितीय चरण का प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इसमें सीनियर वर्ग में बागला व जूनियर वर्ग में एसएसडी स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री आरसी नरूला, भारत जानो प्रतियोगिता के ब्रज प्रांत के प्रभारी देवेंद्र मोहता, हाथरस शाखा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एसएसडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दिनेश सेकसरिया भारत विकास परिषद के जिला समन्वयक बीपी सिंह एवं प्रधानाचार्य ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
वंदे मातरम के बाद प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न फेजों जैसे रैपिड फायर, सत्य असत्य राउंड, ऑडियो विजुअल राउंड और संस्कृति, राजनीतिक, भौगोलिक, सामरिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विषयों पर आधारित प्रश्नों के आधार पर प्रतियोगी टीमों का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में बागला इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान, दून पब्लिक स्कूल की टीम ने द्वितीय स्थान एवं एसआरबी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में एसएसडी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एसआरबी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान एवं बीएलएस इंटर नेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की विजेता बागला इंटर कॉलेज एवं जूनियर वर्ग की विजेता एसएसडी पब्लिक स्कूल की टीम प्रांतीय स्तर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का संचालन मनोज अग्रवाल, ऋषि वार्ष्णेय एवं उमेश अग्रवाल ने किया।
स्कोरर की भूमिका डॉ. मनोज शर्मा एवं संजीव शर्मा ने निभाई। दोनों वर्गों के विजेता, उप विजेता एवं सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम संयोजक मुकेश गोयल एवं ऋषि वार्ष्णेय एवं भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय, प्रांतीय एवं शाखा के दायित्वधारियों द्वारा ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अनिल वार्ष्णेय तेल वाले, आरएन वशिष्ठ, विजय कृष्ण गर्ग, डॉ वीपी सिंह, दिनेश सेकसरिया, देवेंद्र मोहता, ऋषि वार्ष्णेय, मुकेश गोयल एवं विद्यालय प्रधानाचार्य और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।