फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   attempt to theft in samajvadi party office

बदमाशों ने चटकाए सपा के जिला कार्यालय के ताले

Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
attempt to theft in samajvadi party office
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ रोड रावतनगर कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय के रविवार सोमवार की रात को बदमाशों ने ताले तोड़ दिए। यहां से पंखा आदि सामान सहित रजिस्टर व अन्य दस्तावेज बदमाश चोरी कर ले गए। एसएचओ हाथरस गेट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
तहसील के सामने अलीगढ़ रोड पर रावत नगर कॉलोनी में समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय है, जोकि पिछले कुछ दिनों से बंद है। रविवार-सोमवार की रात को सपा कार्यालय के गेट का ताला तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हो गए। यहां से बदमाश, पंखा, सबमर्सिबल व कुर्सियां आदि सामान ले गए। यहां लगे एसी को भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल होने पर उसे तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

दफ्तर में ताले टूटने और चोरी की जानकारी जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव व अन्य पदाधिकारियों को हुई तो वह कार्यालय पहुंचे। इधर, कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी यहां पर पहुंच गई। पुलिस ने दफ्तर परिसर का मुआयना किया। जिलाध्यक्ष ने कोतवाली हाथरस गेट में इस संबंध में तहरीर दी। एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed