फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Asked for five lakh more bullets in dowry, broke the marriage for not giving

Hathras News: दहेज में मांगे पांच लाख और बुलेट, न देने पर तोड़ दी शादी, बात करने गए तो पीट दिया

Sun, 25 Jun 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 09:01 PM IST
सार

27 नवंबर को शादी होनी थी। 20 जून को मध्यस्थ का फोन आया कि वर पक्ष शादी करने से मना कर रहा है और दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा है। अगर यह सामान नहीं मिला तो शादी नहीं होगी।

विज्ञापन
Asked for five lakh more bullets in dowry, broke the marriage for not giving
दहेज न मिलने पर शादी से मना किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला महारी निवासी व्यक्ति की बेटी की शादी ससुरालीजनों ने ज्यादा दहेज की मांग को लेकर तोड़ दी। लड़की पक्ष के लोग जब बातचीत करने गए, तो उनकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन


गांव नगला महासिंह निवासी शीलेंद्र पुत्र रामस्वरूप ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी विवास पुत्र पप्पू यादव निवासी गांव बरामई से तय की थी। सगाई में पर्याप्त दहेज वर पक्ष की मांग के अनुरूप दिया था। 27 नवंबर को शादी होनी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने शादी की तैयारी शुरू कर दी। 20 जून को उनके पास मध्यस्थ का फोन आया कि वर पक्ष शादी करने से मना कर रहा है और दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट मोटर साइकिल की मांग कर रहा है। अगर यह सामान नहीं मिला तो शादी नहीं होगी। 24 जून को वह गांव बरामई वर पक्ष से बात करने गए। उन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उनके साथ मारपीट कर दी। तहरीर में कहा गया है कि सगाई के समय के फोटो और वीडियो उनके पास साक्ष्य के रूप में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed