फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ashis and Devendra wants to spoil my image : Mukul

मेरी छवि खराब करने के लिए आशीष व देवेंद्र रच रहे साजिश : मुकुल

Wed, 04 Nov 2020 11:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ashis and Devendra wants to spoil my image : Mukul
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जमुना बाग प्रकरण में राजनेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल पर उनकी छवि खराब करने की साजिश का आरोप लगाया है। मुकुल का कहना है कि यह लोग हनुमान प्रसाद पोद्दार को बरगला रहे हैं। उनके कंधे पर रखकर बंदूक चला रहे हैं। मुझ पर झूठे आरोप लगवा रहे हैं।
पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय का कहना है कि नगर पालिकाध्यक्ष व उनके साथियों ने बैनीगंज में एक प्रतिष्ठान पर जेसीबी चलवाकर कब्जा करने का प्रयास किया था। उन्होंने व्यापारियों की मांग पर इसका विरोध किया। इसी तरह से नवग्रह मंदिर के पीछे लहरा रोड पर एक दर्जन से अधिक संभ्रांत लोगों की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण करा दिया था। उन्होंने शिकायतकर्ता सुधीर अग्रवाल की मदद की तो एसडीएम सदर ने इस कॉलोनी को सात दिन के अंदर ध्वस्त करने के आदेश दे दिए। उन्होेंने कहा कि नगर पालिका के कुछ सभासदों ने उन्हें नगर पालिका में करोड़ों के घोटाले की शिकायत की। शिकायत पर उन्होंने सभासदों की मदद की और कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुकुल ने कहा, पालिकाध्यक्ष द्वारा फर्जी नक्शा नजरी तैयार करने के मामले की शिकायत भी उन्होंने डीएम से की है। इसकी जांच चल रही है। मुकुल ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल के बारे में कहा है कि उन्होंने पूर्व विधायक के काले तेल के कारोबार का विरोध किया था। 2015 में देवेंद्र ने अपने बेटे रजत के नाम से हनुमान प्रसाद पोद्दार के नाम से जमुना बाग का इकरारनामा कराया था। रास्ता प्राप्त करने के लिए इन लोगों ने सतीश शर्मा पर प्लॉट बेचने के लिए दबाव डाला था। इसमें देवेंद्र को सफलता नहीं मिली। वर्तमान में नगर पालिकाध्यक्ष ने देवेंद्र को अपने साथ मिला लिया है। मुकुल का आरोप है कि 30 अक्टूबर को आशीष और देवेंद्र ने अपने अन्य साथियों की मदद से शर्मा के प्लाट पर चल रहे काम को जबरन रुकवा दिया। उनका कहना है कि इस विवाद से उनका कोई मतलब नहीं है। उस समय वह इगलास में अपने निवास पर थे। मुकुल का कहना है कि उनकी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने जीवन में न तो किसी पर जमीन पर अवैध कब्जा किया और न ही करूंगा। यह काम मुकुल उपाध्याय व उनके परिवार के लोगों का है। यह लोग माफिया हैं। अब मुकुल उपाध्याय हनुमान प्रसाद पोद्दार की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह हनुमान प्रसाद की पूरी जमीन हड़पना चाह रहे हैं। इस परिवार ने हमेशा इस तरह के काम किए हैं। शहर के व्यापारियों को परेशान किया है।
देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक।
मुकुल उपाध्याय ने हनुमान प्रसाद पोद्दार की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है। खुद हनुमान प्रसाद पोद्दार ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। हालांकि मेरा इस पूरे मामले से कहीं कोई संबंध नहीं है, लेकिन हनुमान प्रसाद पोद्दार पीड़ित व्यक्ति है और मैं पीड़ित व्यक्ति की मदद करता रहूंगा। मेरे खिलाफ फर्जी शिकायतें की जा रही हैं। किसी भी स्तर से जांच करा ली जाए, अपने आप दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

आशीष शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष, हाथरस।
मुकुल, देवेंद्र, आशीष सहित 37 लोगों को किया जा चुका है पाबंद
पिछले दिनों शहर में जमुना बाग की जमीन को लेकर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय व नगर पालिकाध्यक्ष के समर्थक आमने-सामने आ गए थे। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तत्काल निर्माण रुकवा दिया था। वहां यथा स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रशासन दोनों पक्षों को पाबंद भी कर चुका है। इसमें एक पक्ष से पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय सहित 11 लोग व दूसरे पक्ष से नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके बेटे रजत अग्रवाल सहित 10 लोगों को पाबंद कर चुकी है। इससे पुलिस को शांति भंग का खतरा है। इसी प्रकरण में पहले 16 लोगों को पाबंद किया गया था। वहीं एसडीएम सदर दोनों पक्षों को 145 के तहत नोटिस भी दे चुके हैं। दोनों पक्षों को बृहस्पतिवार को अपनी बात रखने को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed