फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   apply for the post of Hathras BJP District President

Hathras: भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर आवेदन लेने के लिए उमड़े दावेदार, 67 ने किया आवेदन

Thu, 09 Jan 2025 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 11:27 PM IST
सार

हाथरस के भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 67 भाजपाइयों ने आवेदन दिए। प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए कुल 19 ने आवेदन किए। 

विज्ञापन
apply for the post of Hathras BJP District President
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन देने के लिए लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी का हाथरस जिलाध्यक्ष बनने के लिए 9 जनवरी को भाजपा जिला कार्यालय पर दावेदारों का तांता लगा रहा। जिला कार्यालय पर अच्छी-खासी गहमागहमी रही। 67 दावेदारों ने जिलाध्यक्ष और 17 ने प्रांतीय परिषद में सदस्य बनने के लिए आवेदन दिए। दावेदारों ने अपने पक्ष में हाल ही में भाजपा की ओर से मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। 

विज्ञापन


अब जिलाध्यक्ष और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस क्रम में 9 जनवरी को चुनाव अधिकारी सतीश शर्मा और पर्यवेक्षक विनोद पांडेय यहां आए। उन्होंने दावेदारों से वार्ता की और उनके आवेदन लिए। सुबह से ही भाजपा जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा हुआ था। यहां अच्छी-खासी गहमागहमी नजर आई। 
विज्ञापन


नेताओं के वाहनों के आगमन को देखते हुए गोशाला रोड के रास्ते पर आम वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। चुनाव अधिकारियों की ओर से पहले आवेदन फाॅर्म का वितरण किया गया। इसमें कुल 94 फाॅर्म का वितरण किया गया। शाम तक जिलाध्यक्ष पद के लिए कुल 67 भाजपाइयों ने आवेदन दिए। प्रांतीय परिषद के सदस्य के लिए कुल 19 ने आवेदन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा संगठन में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से एक प्रांतीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया जाता है। इस प्रकार 9 जनवरी को कुल 84 आवेदन किए गए। आवेदन करने वालों में मुख्य रूप से प्रीति चौधरी, भीकम सिंह चौहान, शिवदेव दीक्षित, धीरेंद्र चौहान, ब्रजेश चौहान, प्रेमपाल सोलंकी, संजय सक्सेना, रामहरी चाहर, रूपेश उपाध्याय, रामवीर सिंह भैयाजी, रामकुमार चौधरी, कप्तान सिंह ठेनुआं, चंद्रवीर सिंह, प्रेम सिंह कुशवाहा, विजय वार्ष्णेय, सुमित शर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, महावीर तिवारी, सुनील गौतम, अमित भौतिका, दिलीप पोद्दार, सुनीता वर्मा, नरेश ठाकुर, सतेंद्र सिंह और मूलचंद्र वार्ष्णेय शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed