{"_id":"628143596e42826aab49f6cb","slug":"anti-rabies-injection-is-not-available-in-hospital-sadabad-news-ali2916201108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में रेबीज इंजेक्शन नहीं होने से वापस लौट जाते हैं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में रेबीज इंजेक्शन नहीं होने से वापस लौट जाते हैं मरीज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में जांच कर दवाई लेते बच्चे। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डायरिया, बुखार, गर्भवती महिलाओं सहित लगभग 70 मरीजों की जांच कर दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने बताया हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के मरीजों के लिए दवा का वितरण किया जा रहा है। हालांकि, रेबीज इंजेक्शन की व्यवस्था ना होने के कारण आए दिन मरीजों को वापस लौटना पड़ता है।
ग्रामीणों की मांग है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसंडा पर रेबीज इंजेक्शन की भी व्यवस्था होनी चाहिए। इससे गर्मी में ग्रामीणों को सादाबाद या इधर-उधर नहीं भागना पड़े। मेले में फार्मासिस्ट चंद शेखर, सीएचओ सत्य प्रकाश, स्टाफ नर्स बृजेश, मीरा, कमलेश, विमलेश देवी, एएनएम रुकमणी देवी, राजेश कुमारी, सुनीता, संजय गौतम, कुसुम लता, मीरा, कमलेश, राजकुमार आदि मौजूद रहे।