{"_id":"653d289745a87cc10b053398","slug":"another-arrested-for-theft-of-money-from-finance-employee-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फाइनेंस कर्मी से रुपयों की चोरी में एक और गिरफ्तार, अलीगढ़ का रहने वाला है पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फाइनेंस कर्मी से रुपयों की चोरी में एक और गिरफ्तार, अलीगढ़ का रहने वाला है पकड़ा आरोपी
Sat, 28 Oct 2023 08:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 28 Oct 2023 08:58 PM IST
सार
फाइनेंस कर्मी विकास दुबे की बाइक से 75 हजार रुपये की नकदी से भरे बैग की चोरी हुई। मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सासनी स्थित हनुमान चौकी के निकट फाइनेंस कर्मी विकास दुबे की बाइक से 75 हजार रुपये की नकदी से भरे बैग की चोरी के मामले में पुलिस ने 28 अक्तूबर की देर शाम एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम जब गश्त कर रही थी। तभी आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार उर्फ हेड पुत्र संजय सिंह उर्फ संजू निवासी मुकुंदपुर, जनपद अलीगढ़ बताया है।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, 8440 रुपये एवं एक फर्जी मोटर साइकिल की नंबर प्लेट बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन