फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Another accused arrested in the encounter ex pradhan murder

Hathras News: मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, पूर्व प्रधान की हुई थी हत्या

Thu, 09 Feb 2023 07:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 09 Feb 2023 07:08 PM IST
सार

पूर्व प्रधान की हत्या में हाथरस गेट, थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम से किंदौली मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी कुलदीप उर्फ कालू गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Another accused arrested in the encounter ex pradhan murder
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जलेसर रोड गढ़ी जैनी के निकट हुई हिस्ट्रीशीटर पूर्व प्रधान संजीव उर्फ संजू की हत्या के एक और आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया।  थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली नगर और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अवैध असलाह, कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


 थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढी जैनी के पास अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने संजीव उर्फ संजू पुत्र प्रवेंद्र पाल सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। सात फरवरी को पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी अमित उर्फ रामू निवासी गंगचौली को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मुकदमे में कुलदीप उर्फ कालू वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार को थाना हाथरस गेट, थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं एसओजी टीम से किंदौली मार्ग पर हुई मुठभेड़ में आरोपी कुलदीप उर्फ कालू गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नीटू की मौत का बदला लेने के लिए की थी हत्या
घायल अभियुक्त कुलदीप उर्फ कालू ने पूछताछ में बताया कि अमित उर्फ रामू उसका गांव नाते से भतीजा लगता है एवं उसका दोस्त भी है। नगला इमलिया के पूर्व प्रधान संजीव कुमार उर्फ संजू ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित उर्फ रामू के भाई नीटू की हत्या की थी, जिस कारण मृतक संजू से रामू की रंजिश चल रही थी। मृतक संजीव कुमार उर्फ संजू ने उस मुकदमे के गवाहों को भी अपने पक्ष में बयान करा लिए थे। 31 जनवरी 2023 को अभियुक्त कुलदीप उर्फ कालू व अमित उर्फ रामू ने साथियों के साथ मिलकर भाई नीटू की मौत का बदला लेने के लिए यह वारदात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed