{"_id":"61116ee58ebc3e72cc15104f","slug":"amrit-festival-of-freedom-started-salutes-the-martyrs-hathras-news-ali2703056199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव की हुई शुरुआत, शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव की हुई शुरुआत, शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते डीएम व प?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत सोमवार से शुरू हो गया है। इसी महोत्सव के पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम हुए। शहीदों को नमन किया गया। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव और काकोरी ट्रेन कांड की वर्षगांठ मनाई गई।
शासन के निर्देशानुसार 09 अगस्त से 16 अगस्त तक आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर शहर में पुरानी कलेक्ट्रेट में आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चोरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन हुआ। वहां नेताजी सुभाष चंद्रबोस के चित्र पर जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, उपजिलधिकारी सदर विपिन कुमार शिवहरे, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने माल्यार्पण कर शहीदों को याद किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर देवेंद्र कुमार कर अधीक्षक, सत्यवीर सिंह, योगेश भारद्वाज, येशुराज शर्मा, आशीष अस्थाना, विनीत आर्य, मनोज गौतम, दिनेश गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विकास भवन में भी सीडीओ आरबी भास्कर की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सीडीओ के अलावा डीडीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी ने स्वाधीनता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। सीडीओ ने बताया कि जनपद में इस श्रंखला में कार्यक्रम का आयोजन 16 अगस्त तक किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर निर्देश भी दिए। अन्य कई स्थानों पर भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम हुए।