फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amar Ujala Foundation organized health camp

Hathras News: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थय शिविर, 176 बच्चों के स्वास्थय की हुई जांच

Tue, 27 Jun 2023 05:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:37 PM IST
सार

स्वास्थ्य शिविर में आए ग्रामीणों को डॉ0 अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया कि इस मौसम में मलेरिया, स्किन एलर्जी, डेंगू फीवर आदि बीमारी अधिक फैलती हैं ।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation organized health camp
अमर उजाला फाउण्डेशन के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक सहपऊ के गांव सिखरा में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से आई स्वास्थ्य टीम ने 176 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस जांच में बच्चे का वजन ,उनकी पल्स आदि शामिल है। इसके साथ बीमार बच्चों को दवा भी दी गई।  

विज्ञापन


शिविर में आए ग्रामीणों को डॉ0 अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया कि इस मौसम में मलेरिया, स्किन एलर्जी, डेंगू फीवर आदि बीमारी अधिक फैलती हैं । इसके लिए अपने घरों के आस-पास साफ सफाई रखना अति आवश्यक है। इसके साथ ही खानपान का भी ख्याल रखना है। बाजार बनी वस्तुएं आदि न खाएं। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। 
विज्ञापन

शिविर में डॉ0 राजेश कुमार , स्टाफ नर्स रजनी, नेत्र परीक्षण अधिकारी रविन्द्र सिंह के साथ आंगनबाड़ी सहायिका भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed