फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All the non-essential shops are opening, selling half the shutter

खुल रहीं सभी गैर जरूरी दुकानें, आधा शटर गिराकर हो रही बिक्री

Mon, 17 May 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
All the non-essential shops are opening, selling half the shutter
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर के बाजारों में कोरोना कर्फ्यू का पाबंदियां बेअसर साबित हो रही हैं। प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं की बिक्री के लिए दी गई छूट गैर जरूरी सामान विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। बाजार में आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी प्रकार की दुकानें खुल रही हैं। इन दुकानों से हाफ शटर से बिक्री की जा रही है।
इन दुकानदारों में पुलिस- प्रशासन का भी कोई भय नजर नहीं आ रहा है। चाहे मुख्य बाजार हो या फिर बस स्टैंड या फिर बिनोवा नगर चौराहा या तिराहा सभी जगह बिना किसी भय के दुकानें खोली जा रही हैं। ऐसे में न तो कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कहीं होता दिख रहा और न कहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन हो रहा है।
विज्ञापन

बाजारों में न तो सामाजिक दूरी दिख रही और न ही लोग मास्क पहनने के प्रति गंभीर दिखाई दे रहे। बाजार में कई जगह लोग अपनी दुकानों के बाहर जमघट लगाकर बैठ रहे हैं। इनमें भी प्रशासन का कोई भय नहीं है। सुबह सात से 11 बजे के बीच बाजार में उमड़ने वाली भीड़ कोरोना संक्रमण को न्योता दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed