फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All Gram Panchayat members elected unopposed

सभी ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 09 Jun 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
All Gram Panchayat members elected unopposed
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

प्रदेश में हुई पंचायत उपचुनावों की घोषणा के बाद विकास खंड में 356 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए उप चुनाव होना था। इसके लिए तीन जून से नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। लेकिन, एक ही नामांकन पत्र भरने के कारण सोमवार की देर रात सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया।
एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि उपचुनाव के लिए छह जून तक नामांकन भरना था। उससे पहले अप्रैल में हुए चुनाव में विकास खंड की 51 ग्राम पंचायतों के 641 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होना था लेकिन इसमें 285 ग्राम पंचायत सदस्य ही चुनकर आए।
विज्ञापन

बाकी बचे पदों के लिए उपचुनाव होना था। लेकिन, एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने की वजह से सभी ग्राम पंचायत सदस्यों को सोमवार की देर रात निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई। अब सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ लेने के कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed