{"_id":"6205638c3b8dc251f0578bf5","slug":"aligarh-report-will-be-on-more-than-200-vehicle-owners-who-do-not-take-notice-hathras-news-ali2849213131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : नोटिस न लेने वाले 200 से अधिक वाहन स्वामियों पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : नोटिस न लेने वाले 200 से अधिक वाहन स्वामियों पर होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले के 200 से अधिक वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इन वाहन स्वामियों ने वाहन अधिग्रहण के नोटिस नहीं लिए हैं। इनकी सूची तैयार हो गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है।
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने व मतदान की निगरानी की ड्यूटी करने वाले अधिकारियों के लिए एक हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण होगा। थाने वार नोटिस का वितरण कराया जा रहा है। इसमें 200 से अधिक वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण के नोटिस ही नहीं लिए हैं।
अब इन वाहन स्वामियों के खिलाफ संबधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 200 से अधिक वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण का नोटिस नहीं लिया है। इनके खिलाफ संबधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।