फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh: Paddy will be sifted through Punjab's power duster

अलीगढ़ : पंजाब के पावर डस्टर से होगी धान की छनाई

Sun, 19 Dec 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Paddy will be sifted through Punjab's power duster
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के धान के क्रय केंद्रों पर धान लेकर आने वाले किसानों के लिए राहत की खबर है। अब उनके धान की छनाई जल्द हो जाएगी। जिले के धान क्रय केंद्रों पर पंजाब से पावर डस्टर आए हैं। हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद के लिए दो-दो डस्टर आए हैं। बृहस्पतिवार को इन डस्टरों को क्रय केंद्रों पर पहुंचा दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जिले में कई क्रय केंद्रों पर धान की खरीद हो रही है। किसानों के धान की छनाई अब इलेक्ट्रोनिक डस्टर की मदद से होगी। सादाबाद, सिकंदराराऊ और हाथरस मंडी के लिए दो-दो पावर डस्टर आए हैं। क्रय केंद्र पर धान लेकर पहुंचने वाले किसानों को निर्धारित कीमत चुकाकर अपने धान की छनाई करा सकेंगे। मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि धान क्रय केंद्रों के लिए पंजाब से पावर डस्टर आए हैं। इनकी मदद से धान की छनाई होगी। उसके बाद धान को बोरियों में सीधे भरा जाएगा। इससे किसानों व केंद्र प्रभारी को खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed