{"_id":"66e716d2fdca9b4ce30529d0","slug":"aligarh-kanpur-memu-train-stops-at-barhan-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: अलीगढ़-कानपुर मेमू का बरहन में ठहराव, हाथरस के यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: अलीगढ़-कानपुर मेमू का बरहन में ठहराव, हाथरस के यात्रियों को मिलेगी राहत
Mon, 16 Sep 2024 01:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:02 AM IST
सार
अलीगढ़ से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04189/90 फास्ट मेमू का हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहराव है। अब इस ट्रेन का ठहराव आगरा के बहरन जंक्शन स्टेशन पर भी कर दिया है।
विज्ञापन
हाथरस जक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर कानपुर अलीगढ़ फास्ट मेमू ट्रेन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली अलीगढ़-कानपुर मेमू के बरहन स्टेशन पर ठहराव से हाथरस वालों को राहत मिली है। जिले से सड़क परिवहन के जरिए एत्मादपुर व बरहन जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04189/90 फास्ट मेमू का हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहराव है। अब इस ट्रेन का ठहराव आगरा के बहरन जंक्शन स्टेशन पर भी कर दिया है। इससे हाथरस से बरहन आने जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। हाथरस के लिए इस स्टेशन का ठहराव काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
हाथरस से सड़क रास्ते से बरहन तक पहुंच पाना काफी मुश्किल होता है। यात्रियों को आगरा होकर एत्मादपुर व बरहन के लिए जाना पड़ता है। जबकि ट्रेन से सीधे बरहन पहुंचा जा सकता है। हाथरस से बरहन के लिए रोज करीब चालीस टिकटों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन